Home » नेशनल » ‘पेद्दी’ विवाद के बीच जान्हवी के सपोर्ट में मेकअप आर्टिस्ट, फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल; जानें पूरा मामला?

‘पेद्दी’ विवाद के बीच जान्हवी के सपोर्ट में मेकअप आर्टिस्ट, फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल; जानें पूरा मामला?

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। लेकिन यह फिल्म एक कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, फिल्म में निर्देशक ने जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को कामुक ढंग से दिखाया है। इस बात को लेकर निर्देशक की आलोचना हो रही है, जान्हवी कपूर को भी सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जान्हवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। 


सोशल मीडिया पोस्ट को मेकअप आर्टिस्ट ने री-शेयर किया


मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा था, ‘किसी एक्ट्रेस को उसके निभाए किरदारों के लिए दोष देना आसान है, लेकिन असल कहानी कुछ  और है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान उन शॉट्स पर साफतौर पर सवाल उठाए थे।’

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘उन्होंने एक प्रोफेशनल सीमा तय की थी, लेकिन फाइनल एडिट में भी वह फुटेज रखा गया। यह मामला ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस अपने लिए आवाज नहीं उठा पाईं। बल्कि यह मामला डायरेक्टर का है जिन्होंने एक सीमा को नजरअंदाज किया क्योंकि उन्होंने तय किया कि उनके बॉक्स ऑफिस नंबरों की तुलना में एक्ट्रेस की सहमति कम जरूरी है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisement box

Poll

[democracy id="1"]

share market update

Rashifal

Most Popular