Home » नेशनल » Up:दो मुंह वाला सांप, कीमत 15 लाख, ऑडी कार से चलता और मशीन से गिनता नोट; चौंका देगी तस्कर आस मोहम्मद की कहानी

Up:दो मुंह वाला सांप, कीमत 15 लाख, ऑडी कार से चलता और मशीन से गिनता नोट; चौंका देगी तस्कर आस मोहम्मद की कहानी

सहारनपुर की कुतुबशेर पुलिस ने दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान बदलकर लोगों से संपर्क करता था। सांपों को चमत्कारी औषधीय गुणों वाला बताकर ऊंची कीमतों में बेचता था।


पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कुतुबशेर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अंबाला रोड पर दबनी कब्रिस्तान वाले खंड़जे पर पूजा एंक्लेव के पास से दोमुंहा सांप दिखाकर औषधि के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी आस मोहम्मद निवासी शिवधाम कॉलोनी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

advertisement box

Poll

[democracy id="1"]

share market update

Rashifal

Most Popular